निर्देशन से खुश हैं अनीस बज्मी

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनीस बज्मी का कहना है कि वह निर्देशन से खुश हैं और उनका अभिनय करने का कोई इरादा नहीं है। फिलहाल उन्हें अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘मुबारकां’ की रिलीज का इंतजार है।

बज्मी ने मंगलवार को ‘किंग ऑफ कॉमेडी- अनीस बज्मी’ नाम से जारी एक वीडियो में ने कहा, “मैं कैमरे के पीछे एक निर्देशक के रूप में काम करके बहुत खुश हूं।”

वीडियो में दिखाया गया है कि बज्मी ने कैसे ‘मुबारकां’ बनाई, जिसमें अनिल कूपर, अर्जुन कपूर, इलियाना डी’क्रूज और अथिया शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं।

बज्मी के अनुसार, “कॉमेडी बहुत ही गंभीर काम है। यदि आप एक कॉमेडी फिल्म बनाना और लोगों को हंसाना चाहते हैं, तब आपको कुछ अच्छा लिखना होगा।”

उन्होंने इससे पहले ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जो लोगों को हंसाने व गुदगुदाने में सफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493