सतलुज इंडस्ट्रीज की आय 17 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष (2017-18) की पहली तिमाही में वस्त्र निर्माता और निर्यातक कंपनी सतलुज इंडस्ट्रीज की आय में 17.32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 658.73 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 561.48 करोड़ रुपये थी।

सतलुज टेक्सटाइल एंड इंडस्ट्रीज लि. के अध्यक्ष सी. एस. नोपानी ने एक बयान में कहा, “नोटबंदी के बाद घरेलू वातावरण के दवाब में वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में भी वस्त्र उद्योग में मंदी देखी गई। इसके बाद जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू करने से इस तिमाही में मांग में और गिरावट देखी गई। उम्मीद के मुताबिक वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में घरेलू मांग में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आने से निर्यात से होने वाली कमाई में कमी आने से मार्जिन घटा है। हमें उम्मीद है दूसरी तिमाही में परिचालन में स्थिरता आएगी और मूल्य वर्धित उत्पादों से भविष्य में कंपनी को मुनाफा होगा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493