छग : अंबिकापुर पहुंची एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम

सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि मंगलवार को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की टीम सुबह 10 बजे रायपुर से अंबिकापुर पहुंचने वाली थी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान टेकअप नहीं कर पाया था, जिसके कारण टीम बुधवार को पहुंची।

गौरतलब है कि सितंबर माह से ओडिशा एयर इंडिया द्वारा अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए रायपुर तक विमान सेवा शुरू होगी। इसके लिए दरिमा हवाईअड्डा पर जोर-शोर से कार्य चल रहा है। इसी को लेकर भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की टीम पहुंची है। टीम हवाईअड्डा पर मूलभूत सुविधाएं, संसाधन व नियम अनुरूप कार्य हुए हैं या नहीं, उसका निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के उपरांत टीम रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। उसके बाद ही यहां से हवाई सेवा शुरू होने को लेकर हरी झंडी मिलेगी।

दरिमा हवाईअड्डा में सितंबर माह से हवाई सेवा शुरू हो सके इसके लिए प्रशासन जी-जान से मेहनत कर रहा है। वर्तमान समय में एयरपोर्ट बिल्डिंग, मौसम विभाग की बिल्डिंग, टिकट काउंटर व बाउंड्रीवाल का कार्य चल रहा है। प्रशासन के सामने अगस्त तक उक्त बिल्डिंग के निर्माण कार्य को पूरा कराना एक बड़ी चुनौती है।

किरण कौशल ने बताया, “जिला प्रशासन के निर्माण कार्य करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार निर्माण कार्यो पर नजर बनाए रखी है। कोई भी अड़चन हो उसे दूर कर सितंबर से पहले निर्माण कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493