पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज पुलिस मंगलवार देर रात चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को गांजा तस्करों के क्षेत्र में आने की खबर मिली। पुलिस ने दो टीमंे बनाकर चेकिंग बढ़ा दी। मंगलवार देर रात महराजगंज कस्बे के पास बाइक सवार तीन युवक कावड़ियों के भेष में आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में तीनों की पहचान दुर्गेश कुमार, संदीप कुमार सोनकर और राजेश कुमार सोनकर के रूप में हुई। तीनों के पास से झोले में रखा डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस तीनों ने पूछताछ में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath