दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, घनघोर बारिश

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह घनघोर बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि इससे कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हुई, जिसके कारण सुबह स्कूल व दफ्तर जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

यहां सुबह 8.30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

यहां अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। यहां सुबह 8.30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493