उप्र : कांवड़ियों के शिविर पर गिरी आकाशीय बिजली, 50 घायल

जानकारी के मुताबिक, खतौली कस्बे में बंद पड़े पेट्रोल पंप के शेड के नीचे कांवड़िया ठहरे थे। बुधवार रात करीब दो बजे बारिश होने लगी। इसी बीच गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आकाशीय बिजली चमकी और शेड पर गिरी, जिससे शेड नीचे चला आया और इसके नीचे करीब 90 से ज्यादा कांवड़ियां घायल हो गए थे। इनमें 12 गंभीर हैं, जबकि 38 लोग मामूली रूप से घायल हैं। शेष कांवड़िये को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कावड़ियों का शोर सुनकर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से मलबा हटाकर शिवभक्तों को निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए कांवड़ियों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

शिविर संचालक अनुज कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ है। एसडीएम खतौली कन्हई सिंह ने भी मौके का मुआयना किया।

बताते हैं कि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में राजेंद्र, सोनू, अजब सिंह, सुमितपाल, सागर, मनीराम, सन्नी ठाकुर, योगेंद्र, राकेश गोस्वामी, नितिन आर्य व मनोज शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493