नरेश अग्रवाल का मुंह काला करने वाले को इनाम की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ‘शारदा’ ने परतापुर में अपनी फैक्ट्री में प्रेस वार्ता कर कहा, “उन्हें नरेश अग्रवाल के हिंदू होने में उन्हें शक है। लगता है कि वह बाबर, गोरी के वंशज हैं उनका डीएनए टेस्ट होना चाहिए। उनका बयान देश के सवा सौ करोड़ लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है।”

‘शारदा’ ने नरेश अग्रवाल की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और घोषणा की कि नरेश अग्रवाल का मुंह काला करने तथा सिर गंजा करने वाले को वह सवा लाख रुपये का इनाम देंगे।

अग्रवाल के राज्यसभा में बयान की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी आज तक मुस्लिम नेताओं ने भी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493