उप्र में बादल छाए, अगले 3 दिनों में बारिश का अनुमान

लखनऊ, 21 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिन में उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में जम्मू एवं कश्मीर के उपर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी उप्र और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493