सप्ताह में एक बार साइकिल का उपयोग करें : हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों से कम से कम एक बार साइकिल का उपयोग करने की अपील की है।

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों से कम से कम एक बार साइकिल का उपयोग करने की अपील की है।

मंत्री ने गुरुवार को यहां एक पौधरोपण पहल के दौरान कहा, “सप्ताह में कम से कम एक बार साइकिल का उपयोग करें। यह न केवल पर्यावरण के लिए, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगा।”

हर्षवर्धन ने लोगों से वनस्पतियों और जीव जन्तुओं को बचाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान भी किया।

पौधरोपण को एक ‘पवित्र कार्य’ करार देते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमें पौधों के साथ अपने परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “वनस्पति एवं जीव जन्तु न केवल हमारे वातावरण को शुद्ध बनाने में योगदान देते हैं, बल्कि हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन, फल, फूल, छाया और सुहावना वातावरण भी प्रदान करते हैं। लोगों को प्रकृति में असंतुलन कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493