एसआईटी का वांटेड मप्र विधानसभा में : अजय सिंह

भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक मामले में जबलपुर के विशेष कार्य दल (एसआईटी) द्वारा खोजे जा रहे व्यक्ति की विधानसभा में उपस्थिति पर सवाल खड़ा किया और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से पूछा कि जिसे एसआईटी खोज रही है, वह विधानसभा के अंदर और बाहर कैसे है?

विधानसभा में चर्चा के दौरान शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष सिंह ने विधायक का नाम लिए बिना कहा कि जबलपुर की एसआईटी फरार व्यक्तियों की तलाशी की हर संभव कोशिश करने का दावा कर रही है, मगर एक व्यक्ति विधानसभा के अंदर और बाहर आ-जा रहा है।

इस पर गृहमंत्री ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष से मिलकर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर बात कर लेंगे। जो भी व्यक्ति इस तरह का होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “अपने बीच का ही कोई साथी है, मैं उसका नाम नहीं लेना चाहता। सिर्फ बातचीत नहीं, इस पर व्यवस्थाएं होना चाहिए। जब अपने बीच का व्यक्ति इस तरह का हो, और घटना हो रही हो, तो सवाल उठता है कि कानून व्यवस्था किस तरह से चल रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493