महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत चोरकटवा गांव निवासी सुकई की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी गर्भवती थी। उसे शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिजनों ने मुन्नी को किसी तरह इकौना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

मुन्नी की हालत बिगड़ते देख उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 10 बजे के आसपास एंबुलेंस से मुन्नी अस्पताल पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर आपरेशन करने का निर्णय लिया। आपरेशन से मुन्नी ने तीन बेटों को जन्म दिया। इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493