नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के उदयपुर में घटी बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, “प्रधानमंत्री मृतकों के परिवार वालों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी व्यक्त की है।”
शनिवार की सुबह करीब 9.0 बजे अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही एक यात्री बस अहमदाबाद-उदयपुर राजमार्ग पर पलट गई, जिसमें पांच व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य व्यक्तियों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में भी कुछ की स्थिति गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath