जानकारी के अनुसार, निजी बस बहराइच से करीब सौ मजदूरों को लेकर जालंधर जा रही थी। रास्ते में झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली करनाल-चौसाना तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी। हादसे में बस का परिचालक सर्वेश तथा खलासी प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में 50 से ज्यादा मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
dharmpath.com dharmpath