योगी सरकार भवन निर्माण की कीमतों पर लगाम लगाए : शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि बीते चार महीनों से प्रदेश में बालू, मौरंग और गिट्टी की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं, जिससे लोगों के लिए मकान बनाना मुश्किल होता जा रहा है।

पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “प्रदेश सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाते हुए आम जनता के हित से जुड़ी इन चीजों की बढ़ती कीमतों को काबू में करे। बीते चार महीनों में निर्माण की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और मजदूरों को काम मिलना बंद हो रहा है।”

शिवपाल यादव ने कहा प्रदेश सरकार अधिकारियों को भवन निर्माण सामग्री की कीमतों को बेतहाशा बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493