उप्र में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई है। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई है। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली के बीच धूप भी निकलेगी जिससे उमस रहेगी। वातावरण में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा। जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी बना हुआ है, जिससे उप्र में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और गोरखपुर का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493