भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम सुहावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सामान्य से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य में सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना है। इसके चलते गर्मी और उमस का असर काफी कम हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मंदसौर, कटनी व गुना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, इंदौर का 20.9 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, इंदौर का 25.6 डिग्री, ग्वालियर का 32 डिग्री और जबलपुर का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath