पेनाल्टी शूटआउट में युनाइटेड से हारा रियल मेड्रिड

सांता क्लारा (अमेरिका), 24 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड को इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में रविवार रात खेले गए मैच में पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से मात दी।

दोनों क्लबों के बीच 90 मिनट तक चला यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, जिसके बाद परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का फैसला लिया गया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पहले हाफ में युनाइटेड ने आगे बढ़ते हुए 46वें मिनट में गोल कर खाता खोला। यह गोल टीम के लिए जेसे लिंगार्ड ने किया।

दूसरे हाफ में रियल ने अपने खेल को मजबूत कर 69वें मिनट में गोल किया। रियल का यह गोल कासेमीरो की ओर से किया गया। तय समय तक दोनों टीमें 1-1 से ड्रॉ पर रही।

इसके बाद, परिणाम निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का फैसला किया गया और दोनों टीमों को पांच-पांच पेनाल्टी शूटआउट का मौका दिया गया।

रियल की ओर से केवल क्वेजादा ही टीम के लिए गोल दाग पाए, वहीं युनाइटेड के लिए एच. मिख्तारयान और डी. ब्लाइंड ने गोल कर जीत हासिल की।

रियल और युनाइटेड का सामना एक बार आठ अगस्त को यूईएफए सुपर कप में एक-दूसरे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493