पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “यात्री जनता की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रामनगर-मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तथा मथुरा जंक्शन-लालकुआं-मथुरा जंक्शन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है।”
उन्होंने बताया, “05059/05060 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं तथा कानपुर अनवरगंज से चार अगस्त से 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 65 फेरों में चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन की संरचना में साधारण श्रेणी के सात, चेयरकार श्रेणी के छह, वातानुकूलित चेयरकार का एक तथा एसएलआर/एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।”
संजय ने बताया, “05056 रामनगर-मथुरा द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रामनगर से चार अगस्त से 29 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 17 फेरों में तथा 05055 मथुरा-रामनगर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी मथुरा से पांच अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को 17 फेरों में चलाई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी का एक, वातानुकूलित टू टियर श्रेणी का एक तथा एसएलआर/एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, “05063/05064 मथुरा-लालकुआं-मथुरा द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी मथुरा एवं लालकुआं से पांच अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को 16 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी का एक, वातानुकूलित टू टियर श्रेणी का एक तथा एसएलआर/एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।”
dharmpath.com dharmpath