अखिलेश का भाषण बचकाना व तथ्यों से परे : भाजपा

प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा, “26 जुलाई को विधान परिषद में बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान यादव का भाषण बचकाना और तथ्यों से परे था। भाजपा सरकार के बजट को विकास रोकने वाला बजट कहना उनकी अज्ञानता को ही जाहिर कर रहा है। अगर यादव ने भाजपा सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से पेश किए गए बजट का अध्ययन किया होता तो वह ऐसा भाषण नहीं देते।”

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, “अखिलेश के पिछले शासनकाल में शायद ही कोई ऐसी योजना हो जो भ्रष्टाचार का शिकार न हुई हो। अब जब भाजपा सरकार पिछली सरकार में हुई जनता के धन की लूट का हिसाब मांग रही है तो सपा नेता चिढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से परेशान और लोगों का खुद के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए सपा अध्यक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।”

चंद्र मोहन ने बताया, “भाजपा सरकार ने भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पिछली सपा सरकार में संरक्षण पाए भूमाफियाओं को बचाने के लिए सपा नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन योगी सरकार ऐसे सभी माफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए संकल्पबद्ध है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493