जानकारी के मुताबिक, हथगाम थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी रामपाल लोधी (45) उनका बेटा मुकेश लोधी (20) और एक अन्य युवक (26) बाइक से किसी काम से थरियांव इलाके में आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और तीनों को रौंदते हुए फरार हो गया।
राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना चाहा, लेकिन तब तक रामपाल और मुकेश की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक की स्थिति बिगड़ती जा रही थी, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath