पिपराइच थानाक्षेत्र के भलुहीं गांव के हरिजन बस्ती टोला निवासी फूलचंद के तीन बेटों में से बड़ा बेटा रमेश हाल ही में गुजरात से गांव वापस आया था। वह गांव की सड़क के किनारे ही मिट्टी से बने कच्चे मकान में अपनी पत्नी संगीता और अपने दो बेटों अमन, छोटू और बेटी खुशबू के साथ रह रहा था।
बताते हैं कि गुरुवार सुबह रमेश अपने कच्चे मकान की दीवार के सटे नल की बोरिंग करवा रहा था। इसी बीच उसके घर की कच्ची दीवार गिर पड़ी। पास खेले रहे अपने बच्चों को बचाने भागा रमेश मलबे में दब गया। मलबे में रमेश, के अलावा उसके दोनों बेटे अमन और छोटू भी दब गए। जब तक लोगों ने आकर तीनों को निकाला तीनों दम तोड़ चुके थे।
dharmpath.com dharmpath