लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह से ही तेज ठंड हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। दिन में गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आने और बारिश होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी गुप्ता के अनुसार, दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
हवाओं की वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखुपर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath