मप्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में जारी बारिश से शुक्रवार को आम जनजीवन प्रभावित है।

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में जारी बारिश से शुक्रवार को आम जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है। शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है, जिसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है। कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर होने से आवागमन भी बाधित हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 44 मिलीमीटर, इंदौर में 5.6 मिलीमीटर, जबलपुर में 7.2, खजुराहो में 47.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा संभाग, कटनी, उमरिया, शहडोल, पन्ना, दमोह, जबलपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, छतरपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ निचली बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बनने की भी आशंका जताई है।

राज्य में बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493