खाने के लिए अजीब जगह ले जाते थे इम्तियाज : शाहरुख

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की रिलीज के लिए तैयार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बताया कि फिल्मकार इम्तियाज अली खाने के बहुत शौकीन हैं और फिल्म की शूटिंग के दौरान वह उन्हें खाने के लिए अलग-अलग जगह ले जाते थे।

शाहरुख फिल्म के प्रचार के लिए टीवी शो ‘यार मेरे सुपरस्टार सीजन 2’ में उपस्थित हुए। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई देंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह सच है कि इम्तियाज खाने के बहुत शौकीन हैं? इस पर शाहरुख ने कहा, “यह चीज यश चोपड़ा और इम्तियाज के बीज एक जैसी है। वे फिल्म के बारे में कम खाने के बारे में ज्यादा बाद पसंद करने वालों में से हैं।”

उन्होंने कहा, “शाम को फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद वह मुझे खाने के लिए साथ जाने के लिए पूछते थे, जिससे की वह अच्छा रेस्तरां ढूंढ सकें, लेकिन शाहरुख के लिए यह आसान नहीं था क्योंकि इम्तियाज कहीं भी चल लेते थे जैसे छोटी सड़कों के बीच से भी।”

शाहरुख ने कहा, “वह छोटी जगह ले जाते थे। मुझे नहीं पता कि वह ऐसी जगह कैसे ढूंढ लेते थे, सचमुच लाजवाब और अलग तरह का खाना होता था।”

‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493