कोलंबो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के विदेश मंत्री रवि करुणानायके ने प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड परियोजना की सराहना करते हुए कहा है कि कोलंबो चाहता है कि चीन श्रीलंका में ज्यादा से ज्यादा निवेश करे।
नवनियुक्त विदेश मंत्री ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि प्राचीन समय से ही चीन तथा श्रीलंका के संबंध प्रगाढ़ रहे हैं और मौजूदा वक्त में दोनों देशों के बीच संबंध अब तक से सबसे बेहतरीन स्तर पर हैं।
चीन द्वारा श्रीलंका में व्यापक पैमाने पर निवेश की सराहना करते हुए करुणानायके ने कहा कि चीन के अधिक से अधिक निवेश से देश को लाभ होगा।
उन्होंने कहा, “चीन द्वारा किए जा रहे निवेश की हम सराहना करते हैं, लेकिन हम चाहेंगे किए इसमें और बढ़ोतरी हो।”
यह दोहराते हुए कि श्रीलंका जल्द ही एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में तब्दील हो जाएगा, करुणानायके ने कहा कि बेल्ट एंड रोड परियोजना में कोलंबो की भागीदारी इसके कारोबारी स्थिति को और मजबूत करेगी।
उन्होंने कहा कि बेल्ट एंड रोड परियोजना का हिस्सा बनकर श्रीलंका खुश है और परियोजना से होने वाले फायदे को लेकर एक ‘श्रीलंका फर्स्ट’ दृष्टिकोण का कार्यान्वयन कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath