संविधान के दायरे में शिक्षामित्रों की हर संभव मदद करेगी योगी सरकार : मंत्री

इलाहाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को शिक्षामित्रों के आंदोलन पर कहा, “उनका समायोजन रद्द किए जाने पर सरकार को पूरी सहानुभूति है। पिछली सरकार में नियम-कायदे को ताक पर रखकर समायोजन किए जाने से यह समस्या खड़ी हुई। सरकार शिक्षामित्रों की हर संभव मदद करेगी, लेकिन संविधान के दायरे में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर ही मदद की जा सकेगी।”

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन रद्द किए जाने के बाद बीते तीन दिनों से शिक्षामित्र प्रदेश भर में आंदोलन कर रहे हैं। दो शिक्षामित्र आत्महत्या भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493