जापान रेडियोएक्टिव कचरे के लिए भूमिगत भंडारगृह बनाएगा

टोक्यो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। जापान सरकार ने आपदा प्रभावित फुकुशिमा व अन्य परमाणु बिजली संयंत्रों के उच्च रेडियोएक्टिव कचरे के संग्रह के लिए भूमिगत भंडारगृह बनाने के योजना का शुक्रवार को खुलासा किया।

व्यापार व उद्योग मंत्री हिरोशिजे सेको ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार के भंडारगृह के निर्माण की मंजूरी के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सितंबर में वार्ता शुरू कर सकती है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सरकार द्वारा तैयार योजना में जापानी द्वीप समूह के कुछ हिस्सों को उनकी भौगोलिक स्थिति की वजह से इसके लिए ज्यादा अनुकूल माना गया है।

कचरे को जमा करने के लिए सुरक्षित जगह के तौर पर करीब 900 जगहों की पहचान की गई है। इसमें से ज्यादातर पूर्वी तट, खास तौर से तोहोकू क्षेत्र सहित होंशु द्वीप व शिकोकू व होक्काइडो के द्वीप समूह शामिल हैं। तोहोकू क्षेत्र 2011 के भूकंप व सुनामी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493