अलकायदा के विपरीत, हिजबुल का उद्देश्य राजनैतिक : उमर

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि राज्य के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का उद्देश्य अलकायदा की तरह इस्लामी नहीं, बल्कि ‘राजनैतिक’ है।

अबदुल्ला ने नई दिल्ली में कश्मीर पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, “उनका उद्देश्य राजनैतिक है। उनका लक्ष्य कश्मीर को भारत के नक्शे से मिटाना है, जाकिर मूसा के अलकायदा वाले लक्ष्य की तरह नहीं है।”

उमर, मूसा के बारे में एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। पूर्व हिजबुल आतंकवादी मूसा को अलकायदा की जम्मू एवं कश्मीर शाखा का प्रमुख घोषित किया गया है।

मूसा ने कहा है कि कश्मीर में अलगाववादी लड़ाई राष्ट्रीयता की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह राज्य में सख्त इस्लामिक संहिता की स्थापना के लिए जिहाद है।

अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में हर बंदूकधारी को मूसा मान लेने से भारत सरकार को कश्मीर से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493