पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में विस्तार एवं परिचालनिक सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ-सुलतानपुर रेल खंड के चंदरौली-त्रिवेदीगंज एवं हैदरगढ़ स्टेशनों पर दोहरीकृत लाइनों का नान इंटरलॉक कार्य होने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन कर एवं कुछ गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।”
संजय ने बताया, “एक अगस्त को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली 14008 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस, दो अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 14007 रक्सौल-दिल्ली सराय रोहिल्ला सद्भावना एक्सप्रेस, 31 जुलाई एवं दो अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 14015 रक्सौल-दिल्ली सराय रोहिल्ला सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।”
उन्होंने कहा, “30 जुलाई को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली 14016 दिल्ली सराय रोहिल्ला-रक्सौलसद्भावना एक्सप्रेस, 31 जुलाई एवं तीन अगस्त को बरौनी से चलने वाली 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस, एक अगस्त को अंबाला कैंट से चलने वाली 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।”
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डिब्रूगढ़ टाउन से 31 जुलाई को चलने वाली 12435 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
dharmpath.com dharmpath