ताजा हिंसा में 6 पुलिसर्मी, 20 गोरखालैंड कार्यकर्ता घायल

दार्जीलिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आयोजित एक खुकरी रैली के बाद उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके में हुई ताजा हिंसा और आगजनी में कम से कम छह पुलिसकर्मी और गोरखालैंड के 20 समर्थक घायल हो गए।

दार्जीलिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आयोजित एक खुकरी रैली के बाद उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाके में हुई ताजा हिंसा और आगजनी में कम से कम छह पुलिसकर्मी और गोरखालैंड के 20 समर्थक घायल हो गए।

जीजेएम द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन बंद का शनिवार को 45वां दिन था।

अधिकारियों ने कहा कि जीजेएम कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान दार्जिलिंग के पास सुकना में संघर्ष शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने इस कस्बे को प्रस्तावित गोरखालैंड राज्य में शामिल करने की अपनी मांग के पक्ष में दबाव बनाने के लिए वे बैरिकेड तोड़ने और सिलिगुड़ी की तरफ जाने की कोशिश की।

जीजेएम कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों में तोड़-फोड़ की और आग लगा दी। इसमें एक वाहन पुलिस का भी था। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को सिलिगुड़ी शहर में प्रवेश करने से रोक दिया था।

कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 50-60 चक्र आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाई। हिंसा के कारण सिलिगुड़ी को दार्जिलिंग से जोड़ने वाले राजकीय राजमार्ग 55 पर यातायात बाधित रहा।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में सिलिगुड़ी के सहायक पुलिस आयुक्त प्रणब सिकदर भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके।

दार्जीलिंग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हालांकि जीजेएम के इस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि पुलिस ने गोलीबारी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493