शतरंज : हरिकृष्णा ने बिएल चैम्पियनशिप में लेको के साथ खेला ड्रॉ

बिएल (स्विट्जरलैंड), 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटला हरिकृष्ण ने यहां 50वीं बिएल चैस चैम्पियनशिप के पांचवें दौर में हंगरी के पीटर लेको के खिलाफ कड़ी मेहनत के बाद बाजी ड्रॉ करा ली।

20वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को काले मोहरों के साथ खेलते हुए विपक्षी द्वारा बनाए गए दबाव के जवाब में अपने सर्वश्रेष्ठ रक्षात्मक खेल का परिचय दिया।

हरिकृष्ण का इस तरह से खेलना काम आया और वह 57 चालों के बाद आधा अंक लेने में सफल रहे।

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी ने कहा, “यह वाकई मुश्किल खेल था, लेकिन अंत में मैंने अपने मोहरों का अच्छा इस्तेमाल किया।”

पांचवें दौर के बाद भारतीय खिलाड़ी के हिस्से में एक जीत और चार ड्रॉ हैं। वह अंकतालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

अगले दौर में वह तीन बार की महिला विश्व चैम्पियन चीन की होउ यिफान से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493