पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर क्षेत्र के विनय खंड के विधायक पुरम के 3/137 में जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमलापति सिंह का आवास है। रविवार सुबह आवास पर पूर्व सांसद के पौत्र राहुल सिंह (34) और पौत्र वधू (30) शिवानी सिंह के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोमतीनगर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया, “जौनपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद कमलापति के पौत्र राहुल सिंह और उनकी पत्नी शिवानी सिंह जौनपुर के गांव में ही रहते हैं। कभी-कभी दंपति लखनऊ के विनयखंड स्थित आवास पर आकर रुकते थे। पुलिस को रविवार सुबह राहुल के छोटे भाई साहिल ने जौनपुर से सूचना दी कि दंपति ने फांसी लगा ली है।”
उन्होंने कहा, “सूचना पाकर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव कमरे में लटकते मिले। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath