उप्र : बदमाशों ने मां की गोली मार कर हत्या की, बेटा घायल

मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव ढुकरीखुर्द निवासी जितेंद्र सिंह और उसकी मां रामबेटी रविवार सुबह शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली जितेंद्र के गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक के.बी. सिंह, सीओ सदर अरुण कुमार चंद्रा, सीओ जलालाबाद बलदेब सिंह थाने पहुंचे और पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जितेंद्र को अस्तपाल में भर्ती कराया है।

बताया जाता है कि यह हमला ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर पूर्व प्रधान ने कराया है।

सूत्रों के मुताबिक, जितेंद्र सिंह ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पूर्व प्रधान की नाप कराई थी। इस बात से नाराज पूर्व प्रधान ने शनिवार को मारपीट भी की थी। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493