कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कोलकाता के महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने रविवार शाम आत्महत्या कर ली। इस घटना के कारण मेट्रो सेवा आंशिक रूप से बाधित रही।
कोलकाता मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, इंद्राणी बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, “महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन पर रेलगाड़ी प्लेटफार्म पहुंच रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति रविवार शाम 5.24 बजे रेलगाड़ी के आगे कूद गया।”
बनर्जी ने कहा कि घटना के बाद रेल सेवा आंशिक रूप से बाधित रही, क्योंकि अधिकारी मृतक का शव हटाने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “हमने शव हटाने के लिए डॉउन लाइन पर बिजली की आपूर्ति रोक दी। हमने यह पता करने के लिए अतिरिक्त समय लिया कि व्यक्ति जिंदा है या नहीं। इस बीच हम मैदान और कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन के बीच दोनों तरफ रेल सेवा संचालित कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath