पटना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बदली छाई हुई है। हालांकि, इस बीच कभी-कभी धूप भी निकल रही है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सोमवार को गया, पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बदल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 34 डिग्री और गया का 29़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath