आग दुर्घटना से रियो ओलम्पिक के लिए बना वेलोड्रोम नष्ट हुआ

रियो डी जनेरियो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले साल आयोजित हुए रियो ओलम्पिक के लिए बनाया गया वेलोड्रोम (ट्रैक साइकिलिंग में इस्तेमाल होने वाले क्षेत्र) आग दुर्घटना में नष्ट हो गया।

ब्राजीलियाई अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बारा दे तिजुका जिले में स्थित वेलोड्रोम उन परियोजनाओं में शामिल था, जिसके निर्माण में सबसे अधिक खर्च लगा था।

इस क्षेत्र में शनिवार रात करीब एक बजे आग लगी। छह दिन बाद रियो ओलम्पिक के आयोजन को एक साल पूरे होने वाले थे।

इसके जश्न की शुरुआत के तौर पर अधिकारियों ने पेपर बलून उड़ाए थे, जिसमें से एक वेलोड्रोम की छत पर जा गिरा और इस कारण आग लग गई। हालांकि, ऐसी चीजों का इस्तेमाल ब्राजील में प्रतिबंधित है।

खेल मंत्री लियोनाडरे पिसियानी ने इस दुर्घटना को एक त्रासदी करार दिया, लेकिन वह छत में लगी आग पर जानकारी देने से कतराते नजर आए।

लियोनाडरे ने कहा कि अधिकारी दुर्घटना की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आग लगने के पीछे का मुख्य कारण पता चल सके। वे दुर्घटना के कारण हुई क्षति का मूल्यांकन करेंगे और साथ ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति की मरम्मत के लिए उपाय भी खोजेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493