नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अतिरिक्त सचिव रवनीत कौर को भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब कैडर की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी रवनीत कौर इस नई भूमिका से पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव थीं।
कौर जम्मू एवं कश्मीर कैडर की 1989 बैच की आईएएस अधिकारी उमंग नरुला के स्थान पर नियुक्त हुई हैं।
dharmpath.com dharmpath