उप्र : युवती पर तेजाब से हमला, 3 गिरफ्तार

बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम अमाव निवासी युवती किसी काम से शहर आई थी। वह भटवलिया चौराहे के पास जीप से उतर कर एसपी आवास के पास पहुंची थी। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। युवती की चीखने की आवाज सुनकर पुलिस अधीक्षक आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा अस्पताल पहुंचे और युवती से बात कर मामले की जानकारी ली।

युवती ने बताया, “उसने गांव के तीन युवकों के खिलाफ बीती वर्ष छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे वह लोग वापस लेने का दवाब बना रहे थे। आशंका है कि उन्ही लोगों ने युवती पर तेजाब फेंका है।”

पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि घटना में शामिल तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493