अभिनेता नंदू ड्रग मामले में एसआईटी के समक्ष पेश

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद ड्रग रैकेट की जांच कर रहे तेलंगाना के आबकारी विभाग के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को तेलुगू अभिनेता आनंद कृष्ण उफ नंदू से पूछताछ की।

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद ड्रग रैकेट की जांच कर रहे तेलंगाना के आबकारी विभाग के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को तेलुगू अभिनेता आनंद कृष्ण उफ नंदू से पूछताछ की।

अभिनेता सुबह 10 बजे मद्य निषेध और आबकारी विभाग के कार्यालय ‘आबकारी भवन’ पहुंचे, जिसके आधे घंटे के बाद पूछताछ शुरू हुई।

एसआईटी के चार अधिकारियों ने उनसे ड्रग का सेवन करने और मामले में गिरफ्तार ड्रग कारोबारियों के साथ संबंधों के आरोपों को लेकर पूछताछ की।

नंदू ‘आईसक्रीम 2’ और ‘365 डेज’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

मामले में नाम सामने आने के बाद नंदू ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने ड्रग का सेवन करने और मामले में गिरफ्तार ड्रग कारोबारियों के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया था।

एसआईटी ने सोमवार को अभिनेता तानिश अलादी से चार घंटे पूछताछ की थी।

तानिश तेलुगू फिल्म उद्योग के 11वें सेलेब्रिटी हैं, जो इस मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए हैं।

मामले में अब तक रवि तेजा और चार्मी कौर जैसे दिग्गज कलाकारों और प्रख्यात निर्देशक पुरी जग्गनाथ से पूछताछ की जा चुकी है।

इनके अलावा अभिनेत्री मुमैथ खान, अभिनेता तरुण, नवदीप और सुब्बाराजू से भी पूछताछ की गई है।

तेजा के ड्राइवर श्रीनिवास राव से भी शनिवार को पूछताछ की गई थी।

नंदू से पूछताछ के बाद एसआईटी की मामले में समन किए गए टॉलीवुड सेलेब्रिटीज से पूछताछ पूरी हो जाएगी।

रैकेट के सरगना केल्विन मास्क्रेनहास के कॉल डाटा में कथित तौर पर इन सेलेब्रिटीज के कॉन्टेक्ट नम्बर पाए जाने के बाद उन्हें समन किया गया।

एसआईटी अब तक इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें नासा के साथ काम कर चुका एक पूर्व ऐरोस्पेस इंजीनियर, एक डच नागरिक माइक कमिंगा और सात बी. टेक डिग्री धारक शामिल हैं। इनमें से अधिकांश बहु-राष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493