मोहनलाल के बेटे की पहली फिल्म ‘आदि’ की शूटिंग शुरू

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। प्रणव मोहनलाल की पहली मलयालम फिल्म ‘आदि’ की शूटिंग मंगलवार से शुरू हुई और इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग नेदुम्बस्सेरी में होगी।

फिल्म निर्देशक जीतू जोसेफ ने आईएएनएस को बताया, “कोच्चि के अलावा, हम बेंगलुरू और हैदराबाद में भी शूट करेंगे। फिल्म की सैद्धांतिक शूटिंग अक्टूबर में पूरी होगी। मूलत: हमने क्रिसमस पर फिल्म रिलीज की योजना बनाई है, लेकिन अब मुझे संदेह है कि क्या यह समय पर रिलीज हो पाएगी। इसके पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स में काफी समय लगेगा।”

फिल्म में सिद्दीक, शराफुद्दीन, सिजू विल्सन, अनुश्री, अदिति रवि और लीना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है।

उन्होंने कहा, “भले ही इसमें कई महिला पात्र हैं, लेकिन आपको इसमे रोमांटिक गीत नहीं मिलेगा। फिल्म में प्रणव की कोई प्रेमिका नहीं है।”

यह फिल्म आर्शीवाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर द्वारा निर्मित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493