टोक्यो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिक और पैरालिम्पिक खेलों-2020 की आयोजन समिति ने मंगलवार को टोक्यो के एक प्राथमिक विद्यालय में समारोह के दौरान शुभंकर डिजाइन प्रस्तावों को स्वीकार करना शुरू कर दिया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, व्यावसायिक चित्रकार, डिजाइनर और एशियाई देश के निवासी, गैर-जापानी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। वह टोक्यो-2020 की वेबसाइट के माध्यम से अपनी प्रति भेज सकते हैं।
दिसंबर में, संगठन द्वारा बनाई गई समिति भेजे गए डिजाइनों में से कुछ को चुनेगी और फिर जापान में प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अपने पसंदीदा डिजाइन को चुनने को कहेगी।
यह समिति मार्च-2018 में विजेता के नाम का ऐलान करेगी और फिर जुलाई से अगस्त के बीच दोबारा बैठक करे शुभंकर का नाम घोषित करेगी।
dharmpath.com dharmpath