दिल्ली पुलिस स्टेशन के शौचालय में फांसी पर लटका मिला शख्स

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक 32 वर्षीय शख्स यहां पुलिस स्टेशन के शौचालय में बुधवार तड़के फांसी पर लटकता पाया गया।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एक 32 वर्षीय शख्स यहां पुलिस स्टेशन के शौचालय में बुधवार तड़के फांसी पर लटकता पाया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने कहा कि मृतक राजकुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह बुधवार तड़के उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन के शौचालय में फांसी पर लटकता मिला।

उन्होंने कहा, “वह एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से संबंधित जांच के सिलसिले में पुलिस स्टेशन आया था, जहां वह प्रतिवादी था।”

कहा गया है कि वह अवसाद व तनाव में था।

आर्य ने कहा कि घटनास्थल पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और एसडीएम (उप-विभागीय मजिस्ट्रेट) को बुलाया गया और डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम का अनुरोध किया गया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शव को जहांगीरपुरी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है और शव परीक्षण के लिए गृह विभाग एक बोर्ड गठित करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493