नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।
एक टीवी चैनल ने दावा किया था कि ममता के भतीजे अभिषेक को एक रियायती रियाल्टार से 1.15 करोड़ रुपये का निवेश मिला था। इस मामले के बाद ही मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ममता ने विपक्ष की नेता के रूप में विरोध किया और रियाल्टर राज किशोर मोदी को जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की।
भाजपा के नेता जावड़ेकर ने कहा कि ममता के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज किशोर ने अभिषेक की कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ में 1.15 करोड़ रुपये की धनराशि का निवेश किया था।
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के खिलाफ यह मामला है। यह सीधा सा मामला है। उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में एक जांच होनी चाहिए। उन्हेंने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्हें इसका ठोस जवाब देना होगा, नहीं तो इस्तीफा देना पड़ेगा।”
एक टीवी चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने दावा किया था कि उसने ऐसे कई दस्तावेज निकाले हैं, जिसमें यह सामने आया है कि कथित रूप से भूमि हथियाने और हत्या का प्रयास करने के आरोप में शामिल राज किशोर ने अभिषेक की कंपनी में निवेश किया था।
भाजपा नेता ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में शामिल ममता की सहभागिता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच समानताएं दर्शाईं।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए ‘टोटल ममता फॉर करप्शन’ शब्द का इस्तेमाल किया।
पात्रा ने कहा, “निपुणता अपने सबसे अच्छे रूप में उजागर हुई है।”
dharmpath.com dharmpath