पुलिस के अनुसार, नवाबाद थाना क्षेत्र में विपिन बिहारी कॉलेज के नजदीक नासिर नाम का युवक रेस्तरां चलाता है। बुधवार को एंटी रोमियो पुलिस सहित महिला थाने की पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस दौरान रेस्तरां में भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस दौरान छह लड़कों और छह लड़कियों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
पलिस ने बताया कि रेस्तरां का मालिक नासिर फरार है। जानकारी करने पता चला कि नासिर लड़के-लड़कियों से 50 रुपये प्रति घंटे का शुल्क लेता था। पुलिस नासिर की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियां कॉलेज के छात्र हैं।
dharmpath.com dharmpath