सादात और शादियाबाद थाना पुलिस घटनास्थल को लेकर आपस में उलझ गई, जिसके बाद शादियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शादियबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध पुरुषोत्तम गोड़ गुरुवार सुबह के समय बारिश के दौरान छाता लगाकर दौलतनगर के समीप स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास रेलवे लाइन के किनारे जा रहे थे। इस बीच चली तेज हवा से उनका छाता उड़ने लगा, जिसे संभालने के चक्कर में वह असंतुलित होकर रेलवे लाइन पर गिर पड़े और इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
सादात और शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शादियाबाद क्षेत्र का निकलने के बाद शादियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
dharmpath.com dharmpath