उप्र के डीजीपी की सलाह, चोटी कटने की बातों पर ध्यान न दें

जारी एडवाइजरी में कहा गया है, “जनता से संवाद में उन्हें यह बताया जाए कि यह एक अफवाह है, इस पर कतई ध्यान न दें। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें एवं कानून को अपने हाथ में न लें। जनता से यह बताया जाए कि इस कृत्य में कोई संगठित गैंग संलिप्त नहीं है।”

एडवाइजरी में कहा गया है, “ग्रामीण/शांति सुरक्षा समितियों/विशेष पुलिस अधिकारी के माध्यम से इस अफवाह का खंडन किया जाए। जनपदीय पुलिस ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करें। जनपदीय पुलिस सोशल मीडिया (ट्विटर/फेसबुक/वाट्सएप) के माध्यम से लोगों को जागरूक करें एवं इस प्रकार की भ्रामक खबर का खंडन करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493