अमित शाह का राज्यसभा में प्रवेश भाजपा के लिए लाभदायक : जावड़ेकर

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने से पार्टी को लाभ होगा।

समाचार समूह ‘जी’ को दिए साक्षात्कार में जावड़ेकर ने कहा, “अमित शाह अगर राज्यसभा सदस्य चुने जाते हैं तो यह पार्टी के लिए लाभदायक होगा।”

जावड़ेकर ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की भी सराहना की और कहा कि वह सभी पक्षों को साथ लेकर काम करेंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी सरकार को मिले अपार जनादेश के बावजूद राज्यसभा में ढेरों विधेयक लंबित पड़े हुए हैं।

संयुक्त विपक्ष के विचार को ‘कोरी कल्पना’ कह खारिज करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जबकि भाजपा काडर आधारित दल है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर बीते दिनों हुए पथराव की निंदा करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस को हराने में विश्वास करती है, न कि पत्थरबाजी में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493