उप्र : राप्ती का जलस्तर बढ़ने से 12 गांव खतरे में

नदी का बांध टूटने पर बभनपुरवा, अल्लीपुर खुर्द, फत्तेपुर, रुस्तमनगर, पिपरा एकडंगा, बघाजोत, मटयरिया, महुआधनी, परसौना, नंदौरी, बांक मलमलिया, चिचूढ़ी सहंगिया समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हंै।

ग्राम कटरा के निकट बने बांध को भी नदी के बढ़ते जलस्तर ने अपने आगोश में ले लिया है। तहसील उतरौला के अंतर्गत स्थित राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से बांध का कटान जारी है। इस कारण एक तरफ जहां तटवर्ती गांवों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, वहीं बांधों के रखरखाव को लेकर स्थानीय प्रशासन की भी पोल खुल गई है।

नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखकर बांध की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा बोल्डर व बांस बल्ली के सहारे बांध के कटान को रोकने का प्रयास किया जा है। उधर, बांध को कटने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से कोई ठोस उपाय न किए जाने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493