छग : रमन सरकार के 5 हजार दिनों को ‘खास’ बनाने की तैयारी

रायपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार 14 अगस्त को 5 हजार दिन पूरे करने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए राजधानी सहित पूरे राज्य में विविध आयोजन होंगे।

इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को राजधानी में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल 5 हजार महिलाएं शामिल होंगी, जो अपने-अपने घरों से भोजन बनाकर लाएंगी। इसमें तीन सबसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वाली महिला कार्यकर्ता के घर मुख्यमंत्री खुद जाएंगे और भोजन करेंगे। वहीं भाजपा की रायपुर जिला इकाई ने 14 अगस्त को 5000 हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा के मुताबिक, पाककला प्रतियोगिता 12 अगस्त को होगी। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की 5 हजार कार्यकर्ता अपने घरों से व्यंजन बनाकर लाएंगी, जिसमें तीन सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों का चयन किया जाएगा। चयनित कार्यकर्ता के घर मुख्यमंत्री भोजन करने जाएंगे।

इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में निबंध, स्लोगन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्टेट डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के संयोजक दान सिंह देवांगन ने मुख्यमंत्री को बताया कि निबंध प्रतियोगिता ‘पांच हजार दिन छत्तीसगढ़ के विकास के, बढ़ते हुए विश्वास के’, चित्रकला प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का छत्तीसगढ़’, स्लोगन प्रतियोगिता ‘पांच हजार दिन छत्तीसगढ़ की गौरवमयी विकास यात्रा’, रंगोली प्रतियोगिता ‘छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर आयोजित की जाएंगी।

स्कूल-कॉलेजों में ये प्रतियोगिताएं इस माह की 8 से 10 तारीख तक आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रथम-द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों के लिए राजधानी रायपुर स्थित जे.एन. पांडे बहुउद्देश्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12 अगस्त को सबेरे 9 बजे से ओपन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।

देवांगन ने यह भी बताया कि 11 अगस्त को रायपुर के शासकीय नर्सिग कॉलेज में दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए 12 अगस्त को रायपुर के देवेंद्रनगर गर्ल्स कॉलेज में दोपहर 12 बजे से व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493