नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सीमांत परियोजनाओं जैसे सड़क, फ्लडलाइट, सीमा चौकियों और एकीकृत जांच चौकियों की समीक्षा की।
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सीमांत परियोजनाओं जैसे सड़क, फ्लडलाइट, सीमा चौकियों और एकीकृत जांच चौकियों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में सीमा अवसंरचनाओं के विकास को प्रभावित करने वाली बाधाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय गृहसचिव राजीव महर्षि ने हिस्सा लिया।
राजनाथ ने निर्देश जारी किया कि जारी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर और एक समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए और जहां भौतिक अवरोधक संभव न हों, वहां प्रौद्योगिकीय समाधान की मदद ली जानी चाहिए।
एक बयान में कहा गया है कि इसमें उच्च क्षमता वाले कैमरे, राडार, अप्राप्य जमीनी सेंसर, एरोस्टैट्स और हाथ में आने वाले थर्मल इमेजर जैसे उपकरणों का नेटवर्क शामिल होगा।
नामित गृहसचिव राजीव गौबा और विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। गौबा सीमा की रखवाली करने वाले बलों के प्रमुख हैं।
राजनाथ ने सीमांत इलाकों के निवासियों को हो रही कठिनाइयों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी जरूरतों के क्षेत्र में उन्हें आवश्यक मदद मुहैया कराने के लिए कहा।
dharmpath.com dharmpath